भीषण गर्मी से परेशान नौनिहाल, शिक्षा विभाग से स्कूलों का समय का बदलने की मांग

गर्मी ने शुरू होते ही अपना भीषण रूप दिखाना शुरू कर दिया है जिससे लोगों का बुरा हाल है। गर्मी के साथ-साथ बिजली विभाग ने भी अपनी मनमानी शुरू कर दी है। गर्मी के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों का ...

गर्मी ने शुरू होते ही अपना भीषण रूप दिखाना शुरू कर दिया है जिससे लोगों का बुरा हाल है गर्मी के साथ-साथ बिजली विभाग ने भी अपनी मनमानी शुरू कर दी है गर्मी के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों का बुरा हाल है बिजली के कटो के कारण बच्चों को स्कूल में गर्मी और पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है जिसकी वजह से बच्चे बीमारी का शिकार बन रहे है इस सभी कारणों को देखते हुए हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन सरकार व शिक्षा विभाग से मांग करता है कि स्कूलों का समय दोपहर 2:30 बजे से घटाकर 12:00 बजे किया जाए ताकि बच्चों को राहत मिल सके। उक्त वक्तव्य हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के जिला प्रधान गोविल सिसोदिया ने कहे।

LLM Admission 2026: IGU Meerpur releases new merit list and counselling date.
LLM Admission 2026: IGU मीरपुर की नई मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग डेट जारी

हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के जिला प्रधान गोविल सिसोदिया ने बताया कि इस समय पारा 40 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर चुका है भीषण गर्मी के साथ लू भी चल रही है, जिससे छोटे बच्चे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। बच्चों को इस समय पेट से संबंधित बीमारियों का भी सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग द्वारा इस समय बहुत ज्यादा कट लगाया जा रहा है जिस कारण बच्चों को गर्मी में ही पढ़ाई करने पर बाध्य होना पड़ रहा है । क्योंकि स्कूलों में जनरेटर आदि की कोई व्यवस्था नहीं है ।

JNV Class 6 Admission 2027: Apply by July 31 | PM SHRI Navodaya Vidyalaya Naichana, Rewari
JNV Class 6 Admission 2027: 31 जुलाई तक करें आवेदन , पीएम श्री नवोदय विद्यालय नैचाना रेवाड़ी

सिसोदिया ने बताया कि इस समय पानी की पर्याप्त सप्लाई न होने के कारण भी स्कूलों में पानी की समस्या और ज्यादा गहरा गई है, जिस कारण बच्चे बिना पानी के ही बैठने को मजबूर हैं। अभिभावकों द्वारा भी यह कहा जा रहा है कि गर्मी को देखते हुए स्कूल समय में बदलाव होना जरूरी है, इसलिए संघ बच्चों की समस्याओं को देखते हुए विभाग से यह मांग करता है कि स्कूल का समय सुबह 8:00 बजे से लेकर 12 बजे तक किया जाए।

Tree plantation program organized at Lisana Polytechnic under the 'A Tree in Mother's Name' campaign.
Rewari News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लिसाना पॉलीटेक्निक में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

 

About the Author