JNV Class 6 Admission 2027: 31 जुलाई तक करें आवेदन , पीएम श्री नवोदय विद्यालय नैचाना रेवाड़ी

JNV Class 6 Admission 2027: नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा छह में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे है, आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 है। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार ...

JNV Class 6 Admission 2027: नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा छह में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे है, आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 है। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

इच्छुक विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट  www.navodaya.gov.in  अथवा  https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/  के माध्यम से किए जा सकते हैं।
 

प्राचार्य सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान मान्यता प्राप्त सरकारी अथवा गैर-सरकारी विद्यालय में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत हैं। साथ ही अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 को जिले के निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अभिभावक अधिक जानकारी के लिए एनवीएस वेबसाइट या पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना में संपर्क कर सकते है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

JNV Class 6 Admission 2027: Apply by July 31 | PM SHRI Navodaya Vidyalaya Naichana, Rewari

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले जेएनवीएसटी की आधिकारिक वेबसाइट  www.navodaya.gov.in  पर जाएं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर क्लास छठी (2027-28) लिंक पर क्लिक करें। अब आवेदन में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद रजिस्ट्रेशन संख्या और पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा। अंत में आवेदन प्रक्रिया पूरी कर फार्म सबमिट कर दें।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author