LLM Admission 2026: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU) , मीरपुर-रेवाड़ी के शैक्षणिक विभाग द्वारा एल.एल.एम. (L.L.M.) कार्यक्रम में प्रवेश हेतु संशोधित काउंसलिंग अनुसूची जारी कर दी गई है। अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले कार्यालय से प्राप्त नोटिफिकेशन के अनुसार पात्र अभ्यर्थी अपने L.L.B छठे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम को प्रवेश पोर्टल पर 03 अगस्त 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक) अनिवार्य रूप से अपडेट/सुधार कर लें।
इसके पश्चात 04 अगस्त 2026 को अस्थायी मेरिट सूची प्रदर्शित की जाएगी। यदि किसी अभ्यर्थी को मेरिट सूची में किसी प्रकार की त्रुटि प्रतीत होती है तो वह 05 अगस्त 2026 को अपराह्न 3:00 बजे तक विश्वविद्यालय कंप्यूटर केंद्र के निदेशक को लिखित आवेदन देकर आवश्यक संशोधन करवा सकता है। संशोधित अंतिम मेरिट सूची 05 अगस्त 2026 को ही जारी की जाएगी।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 05 अगस्त 2026 (सायं 5:00 बजे के बाद) ऑनलाइन सीट आवंटन किया जाएगा। आवंटित अभ्यर्थियों को संबंधित विभाग में 06 से 07 अगस्त 2026 (सायं 5:00 बजे तक) अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाते हुए प्रवेश शुल्क जमा कराना होगा। रिक्त सीटों की सूची 07 अगस्त 2026 (सायं 5:00 बजे के बाद) प्रदर्शित की जाएगी। इसके उपरांत 10 अगस्त 2026 को ओपन फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की जाएगी तथा इसी दिन से कक्षाओं का आरंभ भी होगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रवेश पोर्टल पर अपना परीक्षा परिणाम अवश्य अपडेट करें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया सुचारु एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न की जा सके। इस संबंध में विस्तृत विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।