Haryana: हरियाणा के खरखौदा से दिल्ली का सफर होगा आसान, इस फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू

Haryana News: हरियाणा के खरखौदा से दिल्ली की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग के निर्माण कार्य ने अब तेजी पकड़ ली है। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी इस सड़क को अब नए सिरे से फोरलेन के रूप में ...

Haryana News: हरियाणा के खरखौदा से दिल्ली की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग के निर्माण कार्य ने अब तेजी पकड़ ली है। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी इस सड़क को अब नए सिरे से फोरलेन के रूप में विकसित किया जा रहा है। पहले चरण में लगभग 6 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य की शुरुआत हो चुकी है।

यह मार्ग न केवल दिल्ली आने-जाने वाले हजारों वाहन चालकों के लिए राहत लेकर आएगा, बल्कि आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों, खासकर आइएमटी (IMT) क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को भी कम करेगा।

Indian Army CEE 2026 Result: List of selected candidates released; candidates from 4 districts, including Rewari, can download their admit cards.
Indian Army CEE 2026 Result: चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, Rewari समेत 4 जिलों के अभ्यर्थी डाउनलोड करें Admit Card

फोरलेन सड़क से सफर होगा आसान

लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क को आधुनिक मानकों के अनुरूप चौड़ा किया जा रहा है। निर्माण कार्य को चरणबद्ध तरीके से अंजाम दिया जा रहा है। एक ओर जहां नई सड़क डाली जा रही है, वहीं दूसरी ओर पुरानी सड़क की बिटुमिन लेयर को हटाकर उस पर दोबारा नई परत बिछाई जा रही है। इससे सड़क की मजबूती और टिकाऊपन सुनिश्चित किया जा रहा है।

PM Narendra Modi to flag off the country's first hydrogen train; virtual event in Rewari tomorrow.
देश की पहली Hydrogen Train को PM Narendra Modi दिखाएंगे हरी झंडी | Rewari में Virtual कार्यक्रम कल

यह मार्ग बहादुरगढ़, नरेला और दिल्ली के अन्य क्षेत्रों में आने-जाने वाले हजारों लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। अब तक इस मार्ग पर खराब सड़क और गड्ढों के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद न केवल यात्रा का समय घटेगा, बल्कि वाहनों के रखरखाव पर आने वाला खर्च भी कम होगा।

IMT क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग

Char Dham Yatra 2026: Online registration, helicopter booking, and essential rules – complete information.
Char Dham Yatra 2026: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, हेलीकॉप्टर बुकिंग और जरूरी नियम, पूरी जानकारी

खरखौदा स्थित IMT क्षेत्र में आने वाले समय में सैकड़ों भारी वाहनों की रोजाना आवाजाही होने की संभावना है। ऐसे में इस मार्ग का महत्व और भी बढ़ जाता है। दिल्ली से IMT के लिए यह सबसे सीधा और कम दूरी वाला मार्ग है। साथ ही यह सड़क केएमपी एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी (जो मेरठ से लोहारू तक जाता है) से भी जुड़ाव बनाएगी, जिससे अन्य राज्यों से कनेक्टिविटी और बेहतर हो सकेगी।

About the Author