Rewari Cyber Fraud: शेयर मार्केट इन्वेस्टमेंट के नाम पर ₹14.45 लाख की ठगी, 2 और गिरफ्तार

Rewari Cyber Fraud: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने सेक्टर-3 रेवाड़ी निवासी एक व्यक्ति से शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर 14.45 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में संलिप्त दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ...

Rewari Cyber Fraud: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने सेक्टर-3 रेवाड़ी निवासी एक व्यक्ति से शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर 14.45 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में संलिप्त दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के जिला कोल्हापुर के शिवनेरी अपार्टमैन्ट हाल आबाद फुलेवाडी फर्सट बस स्टाप दत्ता मंदिर बाजुला कोल्हापुर निवासी संतोष मधुसूदन नार्वेकर व जिला कोल्हापुर के गजानन महाराज नगर संभाजी नगर निवासी राहुल राजेन्द्र कदम के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

 

Rewari News: Installation of the idol of Mother Anjani and Hanuman Ji on the sixth death anniversary of the late Pandit Yogendra Paliwal.
Rewari News: स्व. पंडित योगेंद्र पालीवाल की छठी पुण्यतिथि पर माता अंजनी-हनुमान जी की मूर्ति स्थापना

जांचकर्ता ने बताया की गत वर्ष 20 सितंबर को सेक्टर-3 रेवाड़ी निवासी विनोद कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह दवाओं की मार्केटिंग का कार्य करता है। उसने 18 अगस्त 2025 को अपने मोबाइल फोन पर शेयर मार्केट में पैसा निवेश करने के लिए ऐप डाउनलोड किया था। ऐप पर खाता बनाने के बाद उसने शुरूआत में 5 हजार रुपये अपने बैंक खाते से ऐप में बने खाते में ट्रांसफर किए थे।

 

वह अपने और अपनी पत्नी के बैंक खातों से पैसा ट्रांसफर करता रहा। उसने 3 सितंबर 2025 तक लगभग 14.45 लाख रुपये ऐप के जरिए ट्रांसफर कर दिए। उसके खाते में 49,49,697/- रुपये दिखाए गए। जब उसने यह रकम वापस निकालने का प्रयास किया, तो उसे इस रकम का 10 फीसदी हिस्सा और जमा कराने के लिए कहा गया। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ।

 

Rewari News: Online applications have started for the regularization of houses built on *Shamlat* (common village) land before March 31, 2004.
Rewari News: शामलात भूमि पर 31 मार्च 2004 से पहले बने मकानों के नियमितीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दो आरोपी एमपी के जिला रीवा के गांव चौरा निवासी प्रद्युमन मिश्रा व जिला रीवा के गांव रहट निवासी संदीप सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। दोनों आरोपियों के ज्वाइंट बैंक अकाउंट में ठगी की रकम की 4.5 लाख रुपये राशि ट्रांसफर हुई थी।

 

जो इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मामले में संलिप्त दो और आरोपी महाराष्ट्र के जिला कोल्हापुर के शिवनेरी अपार्टमेंट हाल आबाद फुलेवाडी फर्सट बस स्टॉप दत्ता मंदिर बाजुला कोल्हापुर निवासी संतोष मधुसूदन नार्वेकर व जिला कोल्हापुर के गजानन महाराज नगर संभाजी नगर निवासी राहुल राजेन्द्र कदम को भी गिरफ्तार कर लिया है।

 

Rewari News: Minister Ranbir Gangwa said—the Leader of the Opposition should uphold the dignity of the constitutional office.
Rewari News: मंत्री रणबीर गंगवा बोले- विपक्ष के नेता को संवैधानिक पद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए

आरोपी संतोष मधुसूदन नार्वेकर के बैंक खाते में ठगी के 4 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे, जबकि राहुल राजेन्द्र कदम ने साइबर ठगों को खाता मुहैया कराने में मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

About the Author