Rewari News: स्वर्गीय पंडित योगेंद्र पालीवाल (पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा रेवाड़ी) की छठी पुण्यतिथि के पावन अवसर पर बाबा मोहन राम मंदिर, बड़ा तालाब, रेवाड़ी में पंडित योगेंद्र पालीवाल सेवा आर्मी के तत्वावधान में माता अंजनी एवं हनुमान जी की मूर्ति स्थापना का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान के दर्शन किए तथा स्वर्गीय पंडित योगेंद्र पालीवाल जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने विशेष रूप से शिरकत कर स्वर्गीय पंडित योगेंद्र पालीवाल के सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम के अंत में पंडित योगेंद्र पालीवाल सेवा आर्मी के अध्यक्ष पंडित भारत पालीवाल एवं सचिव पंडित हिमांशु पालीवाल ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।