Rewari News: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ₹1.35 लाख की साइबर ठगी, एक और आरोपी गिरफ्तार

Rewari News: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने गत वर्ष सितंबर माह में एक महिला से वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लगभग 1.35 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।   गिरफ्तार ...

Rewari News: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने गत वर्ष सितंबर माह में एक महिला से वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लगभग 1.35 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला पाली के गांव रामाशानी सांदवान हाल आबाद जिला पाली के राजेन्द्र नगर विस्तार राकियो की ढाणी निवासी हर्ष वर्धन सिंह सांदु के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

जांचकर्ता ने बताया की गत वर्ष 1 सितंबर को मोहल्ला शक्ति नगर रेवाड़ी में किराए के मकान में रह रही मूल रूप से राजस्थान के सरदार शहर निवासी पूनम स्वामी ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने 28 सितंबर 2025 को इंस्टाग्राम पर वर्क फ्रॉम होम के लिए दिए गए लिंक पर एप्लाई किया था। इसके बाद वह टेलीग्राम से एक चेन सिस्टम से जुड़ गई। इसके बाद उसके पास गूगल रिव्यू के लिए टास्क भेजे गए।

 

उसे पहले 800 रुपये के बदले 1040 और उसके बाद 3 हजार रुपये के बदले 3900 रुपये मिले। अगले टास्क के लिए उसने एक खाते में 15 हजार और दूसरे में 60 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। जब उसने चैटिंग के जरिए प्रोफिट की मांग की तो उसे बताया कि उसका खाता फ्रीज हो गया। उसे अनफ्रीज कराने के लिए 60 हजार रुपये और ट्रांसफर करने होंगे। उसने यह राशि भी दो ट्रांजेक्शन के जरिए ट्रांसफर कर दी। इसके बाद उससे 1 लाख रुपये और ट्रांसफर करने को कहा, तो उसे ठगी का पता चला।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

 

जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी गुजरात के जिला वावथराड़ के गांव वामी निवासी नरपत भाई को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। ठगी की रकम में से 60 हजार रुपये उसके भाई के खाते में ट्रांसफर हुए थे। आरोपी नरपत व हर्ष वर्धन सिंह सांदु ने यह खाता साइबर ठगों को मुहैया कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी।

 

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

जो इस मामले में पुलिस ने वीरवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी राजस्थान के जिला पाली के गांव रामाशानी सांदवान हाल आबाद जिला पाली के राजेन्द्र नगर विस्तार राकियो की ढाणी निवासी हर्ष वर्धन सिंह सांदु को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

About the Author