Haryana: हरियाणा में दर्दनाक सड़क हादसा: कैंटर-पिकअप की टक्कर में 5 की मौत, 30 घायल

Haryana News: हरियाणा के झज्जर जिले में KMP कटरा एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर पर बुधवार तड़के करीब 3 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। कैंटर और पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 30 ...

Haryana News: हरियाणा के झज्जर जिले में KMP कटरा एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर पर बुधवार तड़के करीब 3 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। कैंटर और पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 30 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में शामिल पिकअप में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के कुल 37 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे। सभी लोग किसी पारिवारिक कार्य के सिलसिले में हरियाणा के महेंद्रगढ़ जा रहे थे। रास्ते में बहादुरगढ़ के पास नीलौठी गांव के निकट KMP एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कैंटर ने पिकअप को टक्कर मार दी।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत रोहतक PGI रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे में जान गंवाने वालों के शवों को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है और परिजनों को सूचित किया जा रहा है।

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग

About the Author