Tax Revenue Record: रेवाड़ी बना हरियाणा का दूसरा सबसे बड़ा करदाता जिला

Tax Revenue Record: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को लघु सचिवालय रेवाड़ी में सभागार बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव और नगर परिषद ...

Tax Revenue Record: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को लघु सचिवालय रेवाड़ी में सभागार बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव और नगर परिषद रेवाड़ी चेयरपर्सन विनीता पीपल का पहुंचने पर जिला उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त प्रीति चौधरी ने स्वागत एवं अभिवादन किया।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

बैठक में उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त प्रीति चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 3271 करोड़ जीएसटी संग्रह के साथ रेवाड़ी जिला गुरुग्राम के बाद हरियाणा का दूसरा सबसे बड़ा करदाता जिला बना है। वहीं बावल IMT उत्तर भारत का ऑटो हब बनकर उभरा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सितंबर 2025 में हुई जीएसटी दर युक्तिकरण से जनता को राहत मिली है। इसे ‘GST बचत उत्सव’ के रूप में मनाया गया।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

उन्होंने बताया कि 1 जून से 28 सितंबर तक वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लागू की गई है। उन्होंने व्यापारियों और करदाताओं से इस स्कीम का लाभ उठाने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर टैक्स बार एसोसिएशन प्रधान नरेश अग्रवाल, सचिव अजय आर्यन, सीए एसोसिएशन से अशोक कुमार, पवन कुमार, ईटीओ परमजीत यादव, नीरज गर्ग, सहायक यशबीर सहित गणमान्य जन मौजूद रहे।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author