Rewari Politics: Deepika Yadav का Video क्यों हटाया गया? Manoj Yadav ने AI फोटो बताया

कांग्रेस नेत्री दीपिका यादव का इन्स्टाग्राम से वीडियो डिलीट, दीपिका ने कहा मैंने डिलीट नहीं किया वीडियो,मनोज यादव और दीपिका यादव दोनों तरफ से पुलिस में दी गई शिकायत ! पिछले कुछ दिनों से जिला परिषद् के जिला प्रमुख मनोज ...

कांग्रेस नेत्री दीपिका यादव का इन्स्टाग्राम से वीडियो डिलीट, दीपिका ने कहा मैंने डिलीट नहीं किया वीडियो,मनोज यादव और दीपिका यादव दोनों तरफ से पुलिस में दी गई शिकायत !

पिछले कुछ दिनों से जिला परिषद् के जिला प्रमुख मनोज यादव और एक महिला की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिन फोटो पर कांग्रेस नेत्री दीपिका यादव ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर मनोज यादव के आचरण पर सवाल उठाये !

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

जिसके जवाब में मनोज यादव और उनकी पत्नी ने एक दिन पहले प्रेसवार्ता करके फोटो को एआई आधारित बता आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया, वहीँ जिस महिला के साथ मनोज यादव की फोटो वायरल है, वो भी अपने इन्स्टाग्राम पेज पर वीडियो डालकर दीपिका यादव को जवाब दे रही है,  और कह रही है कि मनोज और उसके रिश्ते को गलत पेश किया जा रहा है,

इस बीच आज दीपिका यादव ने भी आज प्रेसवार्ता करके कुछ सवाल उठाये ! दीपिका यादव ने कहा कि मनोज यादव जिला प्रमुख है, इसलिए उनसे सवाल पूछा जा सकता है,  अगर मनोज यादव के साथ दिखाई देने वाली महिला का इन्स्टाग्राम एकाउंट हैक हुआ या फोटो एआई आधारित तो जाँच कराये, वो ऐसा करने वालों पर कार्रवाई करें.

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

दीपिका भी अपने पति लवली यादव के साथ मीडिया के सामने आई और कहा कि उनपर वीडियो डिलीट कराने अक दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने वीडियो डिलीट करने से साफ़ बना कर दिया, जिसके बाद पुलिस शिकायत होने के बाद वीडियो को साइबर टीम ने हटा दिया,

दीपिका ने कहा कि उन्होंने भी उनके खिलाफ वीडियो बना गलत बोलने वाली महिला सुदेश  के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है.

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author