Rewari Police Alert: टैक्सी चालकों के लिए नए नियम, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

Rewari Police Alert: आमजन की सुरक्षा, अपराधों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित व पारदर्शी बनाने के लिए रेवाड़ी पुलिस ने एक विशेष पहल शुरू की है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार आज ...

Rewari Police Alert: आमजन की सुरक्षा, अपराधों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित व पारदर्शी बनाने के लिए रेवाड़ी पुलिस ने एक विशेष पहल शुरू की है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार आज थाना कसोला परिसर में जिला के सभी टैक्सी चालकों, गाड़ी मालिकों और ट्रांसपोर्टरों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता डीएसपी बावल श्री सुरेंद्र श्योराण ने की।

बैठक के दौरान डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने उपस्थित सभी टैक्सी चालकों व ट्रांसपोर्टरों को सुरक्षा के मद्देनजर अत्यंत आवश्यक व कड़े दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा के मानकों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

​बैठक में दिए गए मुख्य दिशा-निर्देश:

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

​अनिवार्य GPS सिस्टम: डीएसपी ने सभी वाहन मालिकों को निर्देश दिए कि वे अपनी सभी टैक्सियों और कमर्शियल गाड़ियों में तुरंत GPS (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) लगवाएं। इससे गाड़ी की लाइव लोकेशन ट्रैक हो सकेगी, जिससे किसी भी अनहोनी या आपातकालीन स्थिति में पुलिस को तुरंत मदद पहुंचाने में आसानी होगी।

​सवारी का पूरा बायोडाटा (सत्यापन): किसी भी सवारी की बुकिंग करने से पहले उसका पूरा नाम, मोबाइल नंबर, स्थाई पता और पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस) का रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से रखा जाए। बिना पहचान सुनिश्चित किए किसी भी अनजान व्यक्ति को गाड़ी बुक न की जाए।
​संदेहास्पद गतिविधियों की सूचना: यदि कोई सवारी या व्यक्ति संदेहास्पद प्रतीत होता है या उसके पास कोई संदिग्ध सामान दिखाई देता है, तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या डॉयल 112 पर दें।

 

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

​नियमों का पालन व दुर्व्यवहार पर रोक: चालकों को हिदायत दी गई कि वे शराब पीकर गाड़ी न चलाएं, ओवरस्पीडिंग से बचें और सवारियों (विशेषकर महिलाओं व बुजुर्गों) के साथ अत्यंत शालीनता व सम्मानपूर्वक व्यवहार करें।

पुलिस अधिकारी रहे मौजूद
​सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुलाई गई इस बैठक में डीएसपी बावल के साथ साथ प्रबंधक थाना शहर रेवाड़ी​निरीक्षक सुबे सिंह,प्रबंधक थाना धारूहेड़ा निरीक्षक कबूल सिंह, प्रबंधक थाना कसोला ​निरीक्षक सतीश कुमार व प्रबंधक थाना बावल ​निरीक्षक फूल कुमार शामिल थे।
इस अवसर ​पर सभी थाना प्रबंधकों ने भी अपने-अपने क्षेत्र के ट्रांसपोर्टरों से संवाद किया और उन्हें पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

​डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण का संदेश:

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

“टैक्सी चालक और ट्रांसपोर्टर हमारे समाज और सुरक्षा व्यवस्था की एक अहम कड़ी हैं। रात-दिन सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। GPS सिस्टम और सवारी का बायोडाटा रखने से न केवल अपराधियों में खौफ पैदा होगा, बल्कि खुद चालक और उनकी गाड़ियां भी सुरक्षित रहेंगी। पुलिस प्रशासन इस मुहिम को सख्ती से लागू करवाएगा।” ​बैठक के अंत में उपस्थित सभी ट्रांसपोर्टरों और टैक्सी चालकों ने पुलिस के इस कदम की सराहना की और सुरक्षा नियमों का पूरी तरह से पालन करने का आश्वासन दिया।

 

About the Author