Big Update: रेवाड़ी में होंगे नए विकास कार्य, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने किए कई बड़े ऐलान

Big Update: रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव आज रेस्ट हाउस के सभागार में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विज्ञान, उद्योग, व्यापार, वाणिज्य, राष्ट्र सुरक्षा, चिकित्सा सहित लगभग सभी क्षेत्र में देश ...

Big Update: रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव आज रेस्ट हाउस के सभागार में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विज्ञान, उद्योग, व्यापार, वाणिज्य, राष्ट्र सुरक्षा, चिकित्सा सहित लगभग सभी क्षेत्र में देश को प्रगति के पथ पर पहुंचाया है। आज के दिन भारत में 22 एम्स बन कर तैयार हो चुके हैं, जिनमें 1600 करोड़ रुपए की लागत से बना रेवाड़ी का एम्स भी शामिल है।

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

इसके अलावा IIM, IIT, नए एयरपोर्ट, मेडिकल कालेज, आधुनिक रेलवे तंत्र, नए राजमार्ग बनाने का कार्य केंद्र सरकार निरंतर कर रही है। सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास सबका प्रयास की नीति पर चलते हुए प्रधानमंत्री ने देश के करोड़ों वंचित परिवारों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं।लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि रेवाड़ी में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनहितकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

रेवाड़ी में विगत डेढ़ साल के दौरान 150 करोड़ रुपए विकास कार्य के लिए खर्च किए गए। रेवाड़ी में कृषि सदन, सैनिक भवन, रेवाड़ी बस स्टैंड, धारूहेड़ा का बस स्टैंड, स्ट्रोम वाटर के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम करवाया जाएगा, जिसके लिए 125 करोड़ की राशि आवंटित की गई है। सीवरेज लाइनों पर 150 करोड़ रूपए अलग से खर्च होंगे। इस अवसर पर भाजपा नेता सत्यदेव यादव, दीपक मंगला आदि मौजूद रहे।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author