Weather Alert: रेवाड़ी समेत 18 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट, तापमान में बड़ी गिरावट

Weather Alert: रेवाड़ी सहित हरियाणा के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है। पिछले कुछ दिनों से चल रही गर्म हवाओं और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश का औसत अधिकतम ...

Google
GOOGLE PROFILE Follow us on Google
Follow ›

Weather Alert: रेवाड़ी सहित हरियाणा के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है। पिछले कुछ दिनों से चल रही गर्म हवाओं और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया है। तापमान में आई इस गिरावट का असर रेवाड़ी में भी साफ दिखाई दे रहा है, जहां दिन और रात दोनों समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है।

मौसम विभाग ने शनिवार को रेवाड़ी समेत प्रदेश के 18 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, सिरसा, फतेहाबाद, पानीपत, सोनीपत, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

delhi jaipur highway par hadsa
रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा !

Weather Alert

रेवाड़ी में शनिवार और रविवार को बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश तथा तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 14 जून तक प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदाबांदी और बारिश का दौर जारी रह सकता है।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

वहीं रविवार को सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों के लिए विशेष येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में धूलभरी आंधी और गरज-चमक के साथ मौसम खराब रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 जून से मौसम साफ होने लगेगा और बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। हालांकि रेवाड़ी समेत दक्षिण हरियाणा के जिलों में लोगों को अगले दो दिनों तक मौसम में राहत का एहसास होता रहेगा।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

About the Author