Rewari News : इन दो महिलाओं की Video Viral ! रेवाड़ी की राजनीति गरमाई , देखें क्या है पूरा मामला !

Rewari News : रेवाड़ी की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की कोऑर्डिनेटर दीपिका यादव ने सोशल मीडिया ( Video Viral ) पर एक वीडियो जारी कर रेवाड़ी जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव को ...

Rewari News : रेवाड़ी की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की कोऑर्डिनेटर दीपिका यादव ने सोशल मीडिया ( Video Viral ) पर एक वीडियो जारी कर रेवाड़ी जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव को लेकर गंभीर आरोप लगाए। दीपिका यादव ने एक महिला के साथ मनोज यादव की कथित तस्वीरों का जिक्र करते हुए उनके निजी जीवन और सार्वजनिक पद से जुड़े कई सवाल उठाए।

 

वीडियो में दीपिका यादव ने दावा किया कि मनोज यादव पिछले करीब दो वर्षों से अपने परिवार से अलग रह रहे हैं और एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित महिला को बीकानेर में फ्लैट और गाड़ी उपलब्ध कराई गई है। दीपिका यादव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बन गया है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

 

वहीं, दीपिका यादव के आरोपों के बाद संबंधित महिला सुदेश ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इन दावों का जवाब दिया है। सुदेश ने मनोज यादव के साथ किसी भी प्रकार के प्रेम संबंध या लिव-इन रिलेशनशिप की बात को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने कहा कि वायरल की जा रही तस्वीरें एआई जनरेटेड हैं और उनकी इंस्टाग्राम आईडी हैक होने के कारण यह सामग्री सामने आई। सुदेश ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए उनका नाम और छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

इसके अलावा सुदेश ने चेतावनी दी कि उनके बारे में झूठी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मनोज यादव के परिवार में उनका सामान्य पारिवारिक आना-जाना है, लेकिन उनके साथ किसी भी प्रकार का निजी संबंध नहीं है

फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों पक्ष अपने-अपने दावे कर रहे हैं। मामले की सच्चाई और आरोपों की पुष्टि जांच या कानूनी प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
About the Author