एनीमिया दूर करने के लिए खाने में करें इन चीजों का सेवन

डीसी यशेन्द्र सिंह ने एनिमिया उन्मूलन सप्ताह के तहत जागरूक करते हुए बताया कि एनीमिया एक तरह की बीमारी है जो रक्त की कमी से पीड़ित व्यक्ति को शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं और हिमोग्लोबिन की कमी से होता है। हिमोग्लोबिन ...

डीसी यशेन्द्र सिंह ने एनिमिया उन्मूलन सप्ताह के तहत जागरूक करते हुए बताया कि एनीमिया एक तरह की बीमारी है जो रक्त की कमी से पीड़ित व्यक्ति को शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं और हिमोग्लोबिन की कमी से होता है। हिमोग्लोबिन रक्त की कोशिकाओं के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई करने के लिए आवश्यक होता है। यह शरीर में आयरन की कमी से भी होता है।

Rewari Health News: Preparations underway to grant quality certification to all hospitals in the district by December.
Rewari Health News: जिले के सभी अस्पतालों को दिसंबर तक Quality Certification देने की तैयारी

खून की कमी के लक्षण के बारे में डीसी ने कहा कि यह सभी वर्ग के बच्चों एवं गर्भवत्ती महिलाओं में अधिक पाया जाता है, जिनको एनीमिया होने पर शारीरिक कमजोरी, थकान, सिर दर्द, चक्कर आना त्वचा का पीला होना, दिल की धड़कन का बढ़ना, नाखुन और जीभ का सफेद होना आदि लक्षण दिखाई देते है। हिमोग्लोबिन की जांच भी करवानी चाहिए।
 

यशेन्द्र सिंह ने कहा कि एनीमिया को दूर करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक, सरसों, मैथी, बथुआ और गाजर चुकंदर आदि का सेवन करना चाहिए। इनके साथ भोजन में विटामिन-सी एवं ए युक्त खाद्य पदार्थ जैसे नींबु, मौसमी, आवंला और संतरा आदि का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा, घर में लोहे से बने बर्तन जैसे कढ़ाई का प्रयोग करना चाहिए।

Rewari News: Health Minister Aarti Rao flagged off 30 ambulances.
Rewari News: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने 30 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उन्होंने कहा कि विशेषत: लोहे की बनी कढ़ाई में हरी पत्तेदार सब्जी बनानी चाहिए। पत्तेदार, हरी सब्जी को पहले धोना चाहिए। उसके उपरांत काटना चाहिए। खाना खाने के बाद गुड़ या गुड़ से बनी चीजें जैसे टिक्ड़ी या तिल से बनी गुड़ की पट्टी अवश्य खानी चाहिए। आयरन की कमी होने पर बच्चों को आयरन की गोलियां खिलाई जा सकती है।
 

Rewari News: Tint village health center upgraded; medical services now available 24x7.
Rewari News: टींट गांव का स्वास्थ्य केंद्र हुआ अपग्रेड, अब 24×7 मिलेंगी चिकित्सा सेवाएं
About the Author