Haryana: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, देखें पूरी वेदर रिपोर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। राज्य के कई जिलों में शनिवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। पानीपत, सोनीपत, जींद, ...

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। राज्य के कई जिलों में शनिवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। पानीपत, सोनीपत, जींद, यमुनानगर, करनाल और कैथल जिलों में बारिश जारी है, जबकि झज्जर में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली है।

पानीपत में तेज बारिश के चलते अमर भवन चौक और पालिका बाजार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में करीब 2 फीट तक पानी भर गया, जिससे यातायात बाधित हुआ और दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि आज दोपहर 2 बजे तक रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, जींद और यमुनानगर में मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। वहीं हिसार और कुरुक्षेत्र में बादलों की घनी परत छाई हुई है।

हथिनीकुंड बैराज में शनिवार सुबह 7 बजे 58,000 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया है। खतरे की स्थिति को देखते हुए बैराज के फ्लड गेट अभी भी खुले हुए हैं, ताकि अतिरिक्त पानी का बहाव नियंत्रित किया जा सके। निचले इलाकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग

इस मानसून सीजन में हरियाणा में अब तक 329.5 मिमी औसत बारिश हो चुकी है, जो कि सामान्य (290 मिमी) से 13% अधिक है। इससे राज्य के जलस्रोतों में बढ़ोतरी हुई है, वहीं कुछ क्षेत्रों में जलभराव और फसलों को नुकसान की आशंका भी बनी हुई है।

Free Benefit Camp:Public welfare camps to begin on June 16; find out when and where to avail the benefits.
Free Benefit Camp: 16 जून से शुरू होंगे जनकल्याण शिविर, जानें कब और कहां मिलेगा लाभ
About the Author