Share Market Fraud: 36.18 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार

Share Market Fraud: साइबर थाना पुलिस ने गत वर्ष अगस्त माह में सरकुलर रोड रेवाड़ी निवासी एक व्यक्ति से शेयर मोर्केट में निवेश के नाम पर 36.18 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को ...

Share Market Fraud: साइबर थाना पुलिस ने गत वर्ष अगस्त माह में सरकुलर रोड रेवाड़ी निवासी एक व्यक्ति से शेयर मोर्केट में निवेश के नाम पर 36.18 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान महाराष्ट्र के जिला गोंदिया के मंगाटोला गोरेगांव के मोहल्ला हल्बी निवासी चेतन भीवराम चकॉटे उर्फ बंटी के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

जांचकर्ता ने बताया की गत वर्ष 23 अगस्त को सरकुलर रोड रेवाड़ी निवासी धीरज शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने सोशल मीडिया पर शेयर मार्केट में निवेश करने का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन पर अंकित मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर उसे शेयर मार्केट में निवेश करने पर मोटा मुनाफा कमाने के टिप्स दिए गए। इसके बाद उससे अलग-अलग खाता नंबरों पर शेयर खरीदने के लिए पैसे ट्रांसफर कराने शुरू कर दिए।

उससे 20 जुलाई 2025 से 19 अगस्त 2025 तक 10 बैंक खातों में कुल 36,18,080/- रुपये ट्रांसफर करा लिए। उसके शेयर खाते में लगभग 4.33 करोड़ रुपये दर्शाए गए। जब उसने राशि निकालने का प्रयास किया, तो उससे 10 लाख रुपये और ट्रांसफर करने को कहा गया। इसके बाद उसे साइबर ठगी का अहसास हुआ। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त चार आरोपी एमपी के जिला इंदोर के शीलनाथ कैंप शंकर का बगीचा निवासी हर्ष कदम, जिला इंदोर के विंद्या पैलेस एअरपोर्ट रोड निवासी दीपक सिंह चौहान, युपी के जिला रामपुर के मोहल्ला तान्डोला टांडा निवासी फैजान व एमपी के जिला राजगढ़ के चारागंज तलेनी निवासी अभिषेक शर्मा उर्फ बंटी शर्मा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

 

जो इस मामले में पुलिस ने बुधवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी महाराष्ट्र के जिला गोंदिया के मंगाटोला गोरेगांव के मोहल्ला हल्बी निवासी चेतन भीवराम चकॉटे उर्फ बंटी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम में से 01 लाख 20 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

About the Author