Haryana Weather: हरियाणा में मानसून ने एक बार फिर तेज रफ्तार पकड़ ली है। राज्य के लगभग सभी जिलों में आज झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है और तेज बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा है। इनमें यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, मेवात और पलवल जिले शामिल हैं।
इन सभी जिलों में आज दिनभर बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज बौछारें गिरने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार हरियाणा में मानसून मेहरबान रहा है। अब तक प्रदेश में औसतन 212 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि सामान्य तौर पर इस समय तक 191.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। यानी अब तक 11% ज्यादा बारिश हो चुकी है।






