रेवाड़ी के छोरे ने विश्व ताइक्वांडो ग्रैंड-प्रिक्स में जगह बनाकर भारत का किया नाम रोशन

रोम 2022 वर्ल्ड टायक्वोंडो ग्रैंड प्रिक्स जिसमें केवल संसार के 30 बेहतरीन ताइक्वांडो खिलाड़ियों को मौका मिलता है उसमें 54किलोग्राम भार वर्ग में ऑल इंडिया रैंक 1 यानि अमन कादयान ने जगह बनाकर यह साबित कर दिया कि भारतीय खिलाड़ियों ...

रोम 2022 वर्ल्ड टायक्वोंडो ग्रैंड प्रिक्स जिसमें केवल संसार के 30 बेहतरीन ताइक्वांडो खिलाड़ियों को मौका मिलता है उसमें 54किलोग्राम भार वर्ग में ऑल इंडिया रैंक 1 यानि अमन कादयान ने जगह बनाकर यह साबित कर दिया कि भारतीय खिलाड़ियों में योग्यता की कमी नहीं है। यह खबर हर भारतीयों में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रही है। अमन कादयान एक पेशेवर खिलाड़ी हैं।
 

Railway Alert:Automatic signaling work on the Samakhiali-Gandhidham section; 10 trains to be partially cancelled.
Railway Alert: सामाख्याली-गांधीधाम सेक्शन पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य, 10 ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द

अमन भारत के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपनी ओलम्पिक रैंकिंग के आधार पर वर्ल्ड ताइक्वांडो ग्रैंड प्रिक्स में अपनी जगह बनाई हैं। आगे अमन भारत के लिए स्वर्ण पदक लाते हैं तो अमन को 60 अंक मिलेंगे और इससे केवल अमन ही नहीं भारत ओलम्पिक मैडल के सपने के और करीब आ जाएगा। वर्तमान में अमन पेरिस 2024 ओलम्पिक के लिए पीस ताइक्वांडो एकेडमी में मास्टर सयैद हसन रज्जे के नेतृत्व में प्रयासरत हैं।
 

अमन कादियान के फाईल फोटो व जीत के पश्चात की कुछ झलकियां।

पीस ताइक्वांडो एकेडमी के संस्थापक विनय सिंह ने बताया कि वे गर्व महसूस करते है कि अमन उनकी अकेडमी में रहते हुए भारत देश का नाम रोशन कर रहा है। उन्होने बताया कि उनका लक्ष्य अब केवल ओलम्पिक में गोल्ड लाना है। खिलाड़ी अमन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच व अपने माता-पिता को दिया है। अमन ने बताया कि उसके माता-पिता से काफी संघर्ष करके उसे इस काबिल बनाया कि वो आज भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन कर पा रहा है तथा आगे भी करता रहेगा। अमन ने बताया कि उसकी नज़र इस साल होने वाले एशियन गेम्स और वर्ल्ड ताइक्वांडो चैम्पियनशिप पर भी है।
 

Char Dham Yatra 2026: Online registration, helicopter booking, and essential rules – complete information.
Char Dham Yatra 2026: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, हेलीकॉप्टर बुकिंग और जरूरी नियम, पूरी जानकारी

ज्ञात रहे कि रेवाड़ी के अमन कादियान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चाइना में हुई द बेल्ट एंड रोड चाइना ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2019 में चाइना के सुनयोंगजू को 16-10 से हराया था तथा अमन ने चाइना के खिलाड़ी को पटखनी लगाते हुए देश के नाम गोल्ड मेडल जीता।

 

train
Railway News: 23-24 जून को कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला रूट, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट

About the Author