Haryana News: हरियाणा सरकार ने रिश्वतखोरी के गंभीर मामले में आरोपी तहसीलदार मंजीत मलिक को सस्पेंड कर दिया है। गुरुवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया। साथ ही मंजीत को अंबाला डीसी ऑफिस में अटैच कर दिया गया है।
मंजीत मलिक पर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने इस साल फरवरी में भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया था। ACB की रेड के दौरान उसके एक क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया था। जैसे ही तहसीलदार मंजीत मलिक को इसकी भनक लगी, वह मौके से फरार हो गया।
तब से वह लगातार अंडरग्राउंड है और सरकार द्वारा इनामी आरोपी तक घोषित किया जा चुका है। फरारी के समय मंजीत मलिक की ड्यूटी नगरपालिका चुनाव में बतौर असिस्टेंट रिटर्निंग अफसर (ARO) लगी थी।







