Surajmukhi Kharid: हरियाणा के किसानों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा की मंडियों में 1 जून से सूरजमुखी की खरीद शुरु होगी।
रबी विपणन सीजन 2025-26: MSP ₹7,280 प्रति क्विंटल
रबी विपणन सीजन 2025-26 के लिए आगामी 1 से 30 जून तक सूरजमुखी की खरीद की जानी है। सूरजमुखी की खरीद के लिए राज्य में 17 मंडियां खोली जा चुकी हैं।
सरकार द्वारा सूरजमुखी का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹7,280 प्रति क्विंटल तय किया गया है। कृषि विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष 44,062 मीट्रिक टन सूरजमुखी की पैदावार होने की संभावना है।





