Haryana News: हरियाणा के रोहतक जिले से बड़ी खबर है जहां पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) ने PGI रोहतक के पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पवन, निवासी गांव सुंडाना (जिला रोहतक) के रूप में हुई है।
घटना सुबह के समय की है, जब SI पवन ने खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज से अस्पताल परिसर में मौजूद कर्मचारियों और आम लोगों में हड़कंप मच गया। तुरंत PGI थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही DSP गुलाब सिंह और PGI मेडिकल सुपरिटेंडेंट मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की और साक्ष्य जुटाए।






