Sirsa News: सिरसा के ऐलनाबाद ब्लॉक समिति में मीनू बैनीवाल टीम ने मारी बाजी, चेयरमैन और वाइस चेयरममैन नियुक्त

Sirsa News: सिरसा के ऐलनाबाद ब्लॉक समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के दोनों पदों पर कप्तान मीनू बैनीवाल टीम के सदस्यों का फिर से कब्जा हो गया है। इन दोनों पदों पर अविश्वास प्रस्ताव आया था, लेकिन आज फिर ...

Sirsa News: सिरसा के ऐलनाबाद ब्लॉक समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के दोनों पदों पर कप्तान मीनू बैनीवाल टीम के सदस्यों का फिर से कब्जा हो गया है। इन दोनों पदों पर अविश्वास प्रस्ताव आया था, लेकिन आज फिर से दोनों ही पदों पर टीम कप्तान के सदस्यों की जीत हुई है।

इसकी जानकारी देते हुए जिला पार्षद नंद लाल बैनीवाल ने बताया कि ऐलनाबाद ब्लॉक समिति के चेयरमैन पद पर कविता रानी नीमला चेयरमैन और सुमन रानी वाइस चेयरमैन नियुक्त की गई है।

rewari politics
Rewari Politics: Deepika Yadav का Video क्यों हटाया गया? Manoj Yadav ने AI फोटो बताया

उन्होंने बताया कि किन्ही कारणों के चलते कुछ सदस्य नाराज हो गए थे, लेकिन उनको मना लिया गया है और आज दोबारा से दोनों ही पदों पर सभी सदस्यों ने सहयोग किया है जिसके चलते दोनों पदों पर फिर से मीनू बैनीवाल टीम के सदस्य काबिज हुए हैं।

उन्होंने बताया कि यह जीत सीएम नायब सिंह सैनी, कप्तान मीनू बैनीवाल और भाजपा सरकार की जीत है। उन्होंने कहा कि सभी के साथ मिलकर विकास कार्य करवाए जाएंगे और सभी का पूरा मान सम्मान किया जाएगा।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

About the Author