Haryana: हरियाणा में सनसनीखेज हत्या, सड़क किनारे मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम जिले के खांडसा इलाके में आज सुबह एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे मिला, जिसकी पहचान 50 वर्षीय राजेश के रूप में हुई ...

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम जिले के खांडसा इलाके में आज सुबह एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे मिला, जिसकी पहचान 50 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है। शव के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि उसकी हत्या सिर पर वार करके की गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजेश का बीती रात कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। झगड़े की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन मामला शांत होने के बाद सभी चले गए। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि हत्या सुबह 3 से 4 बजे के बीच की गई।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

सुबह जब खांडसा के स्थानीय निवासी सड़क से गुजर रहे थे, तो उन्होंने सड़क किनारे शव पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। शव की हालत देख कर ही साफ हो गया कि यह सामान्य मौत नहीं बल्कि हत्या का मामला है।

सेक्टर-37 थाना पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बीती रात के झगड़े में शामिल लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग

About the Author