हरियाणा: संस्कृत पढ़ने वाले छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति, 1339 छात्रों को मिलेगी 43.71 लाख रुपये की छात्रवृत्ति

प्रदेश में संस्कृत के प्रचार – प्रसार में अग्रणी हरियाणा संस्कृत अकादमी लगातार नई – नई योजनाओं का क्रियान्वित करती रहती है। देश की पहली डिजिटल अकादमी का गौरव प्राप्त अकादमी की मासिक पत्रिका ‘ हरिप्रभा’ यूजीसी केयर लिस्ट में ...

प्रदेश में संस्कृत के प्रचार – प्रसार में अग्रणी हरियाणा संस्कृत अकादमी लगातार नई – नई योजनाओं का क्रियान्वित करती रहती है। देश की पहली डिजिटल अकादमी का गौरव प्राप्त अकादमी की मासिक पत्रिका ‘ हरिप्रभा’ यूजीसी केयर लिस्ट में शामिल हो चुकी है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

इसी कड़ी में क्रियान्वित छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत संस्कृत पढ़ने वाले छात्रों के प्रोत्साहन के लिए अकादमी द्वारा वर्ष 2021- 22 के अन्तर्गत छात्रवृत्ति के लिए 43,71000/- राशि को सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इससे हरियाणा प्रदेश में स्थित संस्कृत पाठशालाओं, गुरुकुलों तथा संस्कृत महाविद्यालयों में पढ़ने  वाले प्रथमा, पूर्व मध्यमा, उत्तर मध्यमा, प्राक्शास्त्री, विशारद शास्त्री तथा आचार्य कक्षाओं के चयनित 1339 छात्र लाभान्वित होंगे।

LLM Admission 2026: IGU Meerpur releases new merit list and counselling date.
LLM Admission 2026: IGU मीरपुर की नई मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग डेट जारी

हरियाणा संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉ.दिनेश शास्त्री ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए चयनित 1339  छात्रों में 745 छात्रों के खाते में सम्बंधित धनराशि भेज दी गई है। शेष 594 छात्रों की छात्रवृत्ति राशि भी शीघ्र भेज दी जाएगी। हरियाणा सरकार  ने छात्रवृत्ति योजना के तहत चयनित शास्त्री और आचार्य कक्षा तक के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृति की राशि बढ़ाकर आठ हजार और दस हजार वार्षिक कर दी है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author