भ्रष्टाचार की बात भी नहीं की जाएगी बर्दाश्त, लोगों की समस्या का तत्काल हो समाधान: मुख्यमंत्री

जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल व शीर्ष अधिकारियों ने 400 शिकायतों को सुना और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सोनीपत एडीसी कार्यालय के एक असिस्टेंट को भी सस्पेंड किया। इस असिस्टेंट के खिलाफ मुख्यमंत्री के ...

जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल व शीर्ष अधिकारियों ने 400 शिकायतों को सुना और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सोनीपत एडीसी कार्यालय के एक असिस्टेंट को भी सस्पेंड किया। इस असिस्टेंट के खिलाफ मुख्यमंत्री के समक्ष एक व्यक्ति ने लिखित शिकायत दी थी। इस पर कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल असिस्टेंट को सस्पेंड किया और कहा कि इस दौरान इस असिस्टेंट की हाजिरी मुख्यमंत्री कार्यालय में लगेगी।

बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष लोगों ने बिल्डरों से जुड़ी शिकायत भी रखी। एक शिकायत में 700 मल्टी स्टोरी फ्लैट की एनओसी प्राप्त किए बिना कब्जा दे दिए जाने के मामले में मुख्यमंत्री ने सोनीपत डीटीपी को 7 दिन में समस्या का समाधान करने और बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अन्य शिकायतों में बिल्डरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने के लिए डीटीपी को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में बिल्डरों की वजह से आम जनता को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

1 जनवरी से बनना शुरू होंगे बीपीएल कार्ड, परिवार पहचान पत्र के लिए भी लगेंगे कैंप

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 1 जनवरी से बीपीएल कार्ड बनाने का कार्य फिर से शुरू किया जाएगा।  इसके साथ-साथ परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) की त्रुटियों को दूर करने व नए पीपीपी बनाए जाने के लिए कैंप लगाए जाएंगे। परिवाह पहचान पत्र के लिए 10 व 11 दिसंबर और 15, 16 व 17 दिसंबर को प्रदेशभर में अलग-अलग जगह कैंप लगाए जाएंगे।

rewari politics
Rewari Politics: Deepika Yadav का Video क्यों हटाया गया? Manoj Yadav ने AI फोटो बताया

विकास कार्यों में लाएं तेजी

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है। आम आदमी भी ग्राम दर्शन व नगर दर्शन पोर्टल के माध्यम से अपने क्षेत्र से जुड़ी मांग डाल सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों में अवैध कब्जों पर भी सरकारी अधिकारी आवश्यक कार्रवाई करें।

व्हिसल ब्लोअर रामकुमार दहिया को सम्मानित करने के दिए निर्देश

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के समक्ष व्हिसल ब्लोअर रामकुमार दहिया ने सहकारी बैंकों से जुड़ी शिकायतें रखी। मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से बैंक अधिकारियों को उन शिकायतों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला उपायुक्त ललित सिवाच को व्हिसल ब्लोअर रामकुमार दहिया को 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित करने के लिए कहा। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री ने एक विकलांग को 25 हजार रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की।

 

 

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग

 

About the Author