आईटीआई पास युवाओं के लिए एक मई से शुरू होगा नया पोर्टल, पुराना होगा बंद

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने बताया कि सरकार ने नया शिक्षुता पोर्टल अप्रेंटिसशिपइंडिया.जीओवी.इन लांच कर दिया गया है। ऐसे में सभी अधिकारी उनके कार्यालय में कार्य का प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके प्रशिक्षुओं को 30 अप्रैल ...

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने बताया कि सरकार ने नया शिक्षुता पोर्टल अप्रेंटिसशिपइंडिया.जीओवी.इन लांच कर दिया गया है। ऐसे में सभी अधिकारी उनके कार्यालय में कार्य का प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके प्रशिक्षुओं को 30 अप्रैल से पहले उनका प्रमाण पत्र डाउनलोड करवा कर सौंप दें।

LLM Admission 2026: IGU Meerpur releases new merit list and counselling date.
LLM Admission 2026: IGU मीरपुर की नई मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग डेट जारी

किसी प्रशिक्षु ने अपना कार्य अनुभव का सर्टिफिकेट डाउनलोड नहीं किया है तो वह 30 अप्रैल से पहले डाउनलोड कर सकता है। उन्होंने बताया कि अधिकारी पुराने पोर्टल पर प्रशिक्षुओं की परीक्षा संबंधी और अन्य अधूरा रिकॉर्ड पूर्ण करना सुनिश्चित कर लें। ऐसे में प्रशिक्षुओं के पास अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए तीन दिन शेष बचे हैं। निर्धारित तिथि के बाद भी अगर किसी विभाग का रिकॉर्ड अधूरा रहता है तो उसके लिए विभाग खुद जिम्मेवार होगा ।

JNV Class 6 Admission 2027: Apply by July 31 | PM SHRI Navodaya Vidyalaya Naichana, Rewari
JNV Class 6 Admission 2027: 31 जुलाई तक करें आवेदन , पीएम श्री नवोदय विद्यालय नैचाना रेवाड़ी

About the Author