MSP पर सरसों की खरीद, घंटों लाइनों में खड़े होने को मजबूर किसान

रेवाड़ी में सरसों की MSP खरीद का आज दूसरा दिन था, आज दूसरे दिन भी किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा । किसान घंटो लाइनों में खड़े रहे । किसानों की ट्रेक्टर की लंबी लाइन को देखकर आप ...

रेवाड़ी में सरसों की MSP खरीद का आज दूसरा दिन था, आज दूसरे दिन भी किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा । किसान घंटो लाइनों में खड़े रहे । किसानों की ट्रेक्टर की लंबी लाइन को देखकर आप समझ सकते है कि किसानों को किस कदर परेशान होना पड़ रहा है।

 

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारी ने कहा कि हैफेड को खरीद करनी है । लेकिन उसके कर्मचारी हड़ताल पर होने की वजह से दिक्कत आ रही थी। जानकारी के मुताबिक करीबन 3 बजे खरीद प्रक्रिया शुरू की गई।आपका बता दें कि एक दिन पहले 1130 किवंटल सरसों की खरीद की गई थी।

 

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

आज कितने खरीदी हुई उसकी जानकारी अभी नहीं आए है। लेकिन इतना जरूर है कि खरीद प्रक्रिया सही तरीके से ना होने से किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारी कहते है कि शुरू के दिनों में थोड़ी दिक्कत आती है । आगे रोस्टर प्रणाली के तहत खरीद करने के लिए भी उच्च अधिकारियों से बातचीत की जा रही है।

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

किसानों का कहना है कि इतना समय बीत जाने के बाद भी उनका नंबर नहीं आया है। लाइन में खड़े किसान पानी और भूख से भी परेशान हो चुके हैं। किसानों का कहना है कि अगर सरकार गांव के हिसाब से खरीद करती तो ज्यादा अच्छा रहता। रेवाड़ी अनाज मंडी से यह लाइन करीबन डेढ़ से 2 किलोमीटर तक लंबी लगी हुई है।

About the Author