महा शिवरात्रि को मंदिर खोलने की दी छूट

Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी रेवाड़ी , 17 जुलाई।* जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकर के आदेशों की पालना में जिला रेवाड़ी में महा शिवरात्रि के पावन पर्व ...

महा शिवरात्रि को मंदिर खोलने की दी छूट

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

रेवाड़ी , 17 जुलाई।* जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकर के आदेशों की पालना में जिला रेवाड़ी में महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर 19 जुलाई को प्रात: 5 बजे से लेकर देर रात्रि 10 बजे तक मन्दिरों को
खोलने की छूट प्रदान की गई है। जिलाधीश ने बताया कि महा शिवरात्रि के दिन मंदिर प्रबंधन समिति को मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए विशेष व्यवस्था सहित सरकार द्वारा जारी हिदायतों की पालना करनी होगी। मंदिर में सामूहिक आरती व पूजा अर्चना की अनुमति नहीं दी गई है। जिलाधीश ने बताया कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को भीड़ एकत्रित करने की अनुमति नहीं होगी । श्रद्धालु एक-एक करके दो गज की दूरी के साथ पूजा करें। श्रद्धालुओं को प्रसाद व लंगर बांटने की अनुमति भी नहीं मिलेगी और न ही पवित्र जल बांटने व छिडकने की अनुमति होगी । जिलाधीश ने कहा कि पूजा स्थल या मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा मंदिर परिसर को समय-समय पर सैनिटाइज कराना होगा। सभी पूजा स्थल या मंदिर प्रबंधन समिति को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा चार जून 2020 को धार्मिक संस्थानों के लिए जारी की गई एसओपी की पालना करनी होगी। जिलाधीश ने कहा कि प्रबंधन समिति को सलाह दी जाती है कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को टोकन देने की व्यवस्था बनाए ताकि पांच से अधिक श्रद्धालु एक साथ प्रार्थना के लिए मन्दिर में प्रवेश ना कर सकें! जिलाधीश ने कहा कि मंदिर परिसर में दो गज की दूरी बनाएं रखना और फेस मास्क पहनना जरूरी है। आमजन से अपील की है कि वे इस दौरान दो गज की दूरी बनाए रखें और मास्क लगाकर रखें ताकि करोना महामारी से बचाव हो सके।

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग

Free Benefit Camp:Public welfare camps to begin on June 16; find out when and where to avail the benefits.
Free Benefit Camp: 16 जून से शुरू होंगे जनकल्याण शिविर, जानें कब और कहां मिलेगा लाभ
About the Author