Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव रेलवे पुल के नीचे ट्रैक के पास मिले।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस को मौके से सल्फास की गोलियाँ बरामद हुई हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतकों की पहचान सिरसा जिले के गांव ढुकड़ा निवासी 32 वर्षीय सुभाष और फतेहाबाद जिले के गांव ईशरढाणी की 29 वर्षीय तारावती के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार यह जोड़ा कुछ दिन पहले अपने-अपने घरों से भाग गया था। परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार तारावती सुभाष के साले की पत्नी थी।






