Haryana Weather: हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम? देखें पूरी वेदर रिपोर्ट

Haryana Weather:हरियाणा में आज यानी मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। सुबह सात बजे से धूप निकलनी शुरू हो जाएगी। वहीं मौसम विभाग ने 19 और 20 फरवरी को बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलते आज शाम से मौसम ...

Haryana Weather:हरियाणा में आज यानी मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। सुबह सात बजे से धूप निकलनी शुरू हो जाएगी। वहीं मौसम विभाग ने 19 और 20 फरवरी को बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलते आज शाम से मौसम बदलना शुरू हो जाएगा।

मौसम विभाग का कहना है कि 19 और 20 फरवरी को हरियाणा के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी और जिसके बाद एक बार फिर प्रदेश का मौसम बदल सकता है।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

वहीं इस दौरान तेज हवाएं भी चलने की भी संभावना है। इसके अलावा 21 से लेकर 28 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

हरियाणा में आज कितना रहेगा तापमान

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज यानी मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग

वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके जबकि, गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि, बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी और मौसम ठंडा हो जाएगा।

Free Benefit Camp:Public welfare camps to begin on June 16; find out when and where to avail the benefits.
Free Benefit Camp: 16 जून से शुरू होंगे जनकल्याण शिविर, जानें कब और कहां मिलेगा लाभ
About the Author