Haryana Weather Today: हरियाणा में 26 फरवरी तक साफ रहेगा मौसम, जानें कब होगी बारिश

हरियाणा में आज यानी शुक्रवार से अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा। सुबह-शाम हल्की ठंड देखने को मिलेगी। वहीं दिन में तेज धूप निकलने की वजह से लोगों को गर्मी महसूस होगी। इसके अलावा गुरुवार को दिन भर तेज ...

हरियाणा में आज यानी शुक्रवार से अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा। सुबह-शाम हल्की ठंड देखने को मिलेगी। वहीं दिन में तेज धूप निकलने की वजह से लोगों को गर्मी महसूस होगी। इसके अलावा गुरुवार को दिन भर तेज हवाएं चलती रही। जिसकी वजह से दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली है।

मौसम विभाग का कहना है कि 21 फरवरी से लेकर 26 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान बारिश होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। जिसके चलते प्रदेश के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। वहीं आज से तेज हवाओं का दौर भी कम हो जाएगा। जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इन पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, 27 और 28 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। फिलहाल, बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

हरियाणा में आज कितना रहेगा तापमान

हरियाणा में आज यानी शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। प्रदेश में 24 फरवरी के बाद तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

 

 

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

About the Author