Haryana Weather Update: हरियाणा में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 10 फरवरी से ठंडी हवाएं चलने के आसार

  Haryana Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से एक बार फिर से मौसम करवट ले रहा है। हरियामा मे तेज शीतलहर चलने लगी है। जिससे लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। बर्फीली हवाओं ...

 

Haryana Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से एक बार फिर से मौसम करवट ले रहा है। हरियामा मे तेज शीतलहर चलने लगी है। जिससे लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। बर्फीली हवाओं की वजह से एक बार फिर से हवा में नमी बढ़ सकीत है और कोहरा फिर से लौट सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक 12 फरवरी तक हरियाणा में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने के आसार है। हालांकि 8 और 9 फरवरी को प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है। इससे दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Indian Army CEE 2026 Result: List of selected candidates released; candidates from 4 districts, including Rewari, can download their admit cards.
Indian Army CEE 2026 Result: चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, Rewari समेत 4 जिलों के अभ्यर्थी डाउनलोड करें Admit Card

अन्य राज्यों में बारिश से हरियाणा में मौसम प्रभावित होगा

IMD के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है जिसके कारण 8 से 12 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश होने से हरियाणा में मौसम प्रभावित हो सकता है।

तापमान में सबसे न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सोनीपत में दर्ज किया गया है। करनाल में तापमान 7.2, हिसार में 7.4, फतेहाबाद में 7.3 और सिरसा में 7.0 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से काफी कम है।

PM Narendra Modi to flag off the country's first hydrogen train; virtual event in Rewari tomorrow.
देश की पहली Hydrogen Train को PM Narendra Modi दिखाएंगे हरी झंडी | Rewari में Virtual कार्यक्रम कल

10 फरवरी से ठंडी हवाएं चलने का अनुमान

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 12 फरवरी तक हरियाणा में मौसम शुष्क रहने के आसार है।

इस दौरान हवाओं में समय-समय पर बदलाव की संभावना है। 8 और 9 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश भागों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

Char Dham Yatra 2026: Online registration, helicopter booking, and essential rules – complete information.
Char Dham Yatra 2026: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, हेलीकॉप्टर बुकिंग और जरूरी नियम, पूरी जानकारी

लेकिन 10 फरवरी से 12 फरवरी तक हल्की गति से चलने वाली उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में सुबह व देर रात को कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।

About the Author