Haryana Weather Today: हरियाणा के कई जिलों में शुक्रवार सुबह से 4.30 बजे से ही झमामझ बारिश हो रही है। जिसके चलते मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि आज दिन भर अलग-अलग हिस्सों में रूक-रूक कर बारिश होती रहेगी। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं 1 मार्च को भी बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि, इसके लिए मौसम विभाग की ओर से अभी तक कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
आईएमडी चंडीगढ़ की मानें, तो चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल,जींद, पानीपत, हिसार,
रोहतक और सोनीपत समेत कई हिस्सों में भारी बारिश होगी। इस दौरान बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। वहीं बारिश के दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। जिससे मौसम में ठिठुरन बढ़ेगी।
वहीं मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान चंडीगढ़,पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत,सोनीपत,रोहतक,चरखी दादरी,भिवानी,हिसार,फतेहाबाद और सिरसा समेत कई इलाकों में बारिश हो सकती है। हालांकि, 1 मार्च के बाद मौसम साफ रहेगा।
हरियाणा में आज कितना रहेगा तापमान
हरियाणा में आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा शनिवार को अधिकतम 24 तापमान डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।






