Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके चलते प्रदेश में झमाझम बारिश होगी। इसी बीच चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग का ने भी एक अलर्ट जारी कर दिया है। यह अलर्ट सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर जारी किया गया है। जिसके चलते अगले तीन घंटों में अंबाला, पंचकूला, चंडीगढ़, यमुनानगर और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरजचमक और हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इन जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
-चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जिंद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, झज्जर, चरखी ददरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल डिस्ट्रिक्ट्स में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
वहीं सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना बनी हुई है है।
इसके अलावा अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/बहुत भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।





