Haryana News: मुख्यमंत्री सैनी ने अचानक रुकवाया काफिला, ग्रामीणों से जाना हाल चाल

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज असंध के गांव सालवन में आयोजित राज्य स्तरीय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह से लौटते वक्त गांव फफड़ाना व जलमाना में अचानक अपना काफिला रुकवाया और ग्रामीणों से मिले। ...

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज असंध के गांव सालवन में आयोजित राज्य स्तरीय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह से लौटते वक्त गांव फफड़ाना व जलमाना में अचानक अपना काफिला रुकवाया और ग्रामीणों से मिले।

अचानक अपने बीच मुख्यमंत्री को देखकर ग्रामीण उत्साहित नजर आए। ग्रामीण उनके सौम्य स्वभाव व सादगी के कायल हो गए। मुख्यमंत्री ने लोगों का हाल चाल जाना और बच्चों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

rewari politics
Rewari Politics: Deepika Yadav का Video क्यों हटाया गया? Manoj Yadav ने AI फोटो बताया

नायब सिंह सैनी ने अपना काफिला रूकवा कर फफड़ाना गांव में पेड़ के नीचे बैठे ग्रामीणों के पास पहुंचे तथा उनका कुशलक्षेम जाना और विकास कार्यों पर चर्चा की। इसके बाद करनाल आते समय अचानक जलमाना गांव में मुख्य बस अड्डे के आगे काफिला रुकवाया और ग्रामीणों तथा दुकानदारों से बातचीत की।

मुख्यमंत्री ने आम आदमी की तरह ग्रामीणों के बीच खड़े होकर बातचीत की। लोगों का कहना था कि इस प्रकार मुख्यमंत्री का सादगी और अपनेपन के भाव के साथ उनसे मिलना उनके मिलनसार व्यक्तित्व की झलक दिखाता है।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

About the Author