Haryana News: नवोदय विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया शुरु, इस तारीख तक करें आवेदन

Haryana News: उपायुक्त एवं जवाहर नवोदय विद्यालय के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश हेतु आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। छठी कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम ...

Haryana News: उपायुक्त एवं जवाहर नवोदय विद्यालय के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश हेतु आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। छठी कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। छठी कक्षा में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आगामी 13 दिसंबर 2025 (शनिवार) को प्रात: 11:30 बजे आयोजित होगी।

rewari politics
Rewari Politics: Deepika Yadav का Video क्यों हटाया गया? Manoj Yadav ने AI फोटो बताया

धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत पूर्णतया: आवासीय विद्यालय है, जिसमें छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास उपलब्ध है। इसके अलावा विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा के साथ भोजन, वर्दी एवं अन्य दैनिक उपयोग सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है। पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन स्वयं के स्तर पर अथवा जिला के गांव घुसकानी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से सम्पर्क करे सकते है। ऑनलाइन आवेदन हेतु अभ्यर्थी को फोटो एवं आधार कार्ड की आवश्यकता होगी।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

अभ्यर्थी और अभिभावक के हस्ताक्षर भी अपलोड करवाने होगें। छठी कक्षा में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का जन्म 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच (दोनों तिथि शामिल) हुआ हो। ऑनलाइन आवेदन हेतु पात्र विद्यार्थी वेबसाईट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर आवेदन कर सकते है। प्रवेश के संबंध में विस्तृत जानकारी और आवश्यक दिशा निर्देश के लिए नोएडा स्थित नवोदय विद्यालय समिति के मुख्यालय की आधिकारिक वेबसाइट http://www.navodaya.gov.in का अवलोकन करें।

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग

About the Author