Haryana News: हरियाणा में महिलाओं की बल्ले-बल्ले, सीएम नायब सिंह सैनी ने किए ये बड़े ऐलान

Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने राज्य सरकार के कार्यालयों में नियमित महिला सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने महिलाओं के लिए हर साल 20 की बजाय 25 छुट्टियां देने की घोषणा की ...

Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने राज्य सरकार के कार्यालयों में नियमित महिला सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने महिलाओं के लिए हर साल 20 की बजाय 25 छुट्टियां देने की घोषणा की है।

वहीं इसी तरह से हरियाणा कौशल रोजगार निगम में काम कर रही महिला कर्मियों को पहले 10 छुट्टियां मिलती थी, अब इन वार्षिक अवकाश के अलावा महिला कर्मचारियों को हर महीने एक अतिरिक्त छुट्टी दी जाएगी। ये कर्मचारी अब 10 की बजाय 22 छुट्टियां ले सकेंगी।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने प्रदेश की महिलाओं को डेयरी इकाइयां स्थापित करने के लिए एक लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन देने का ऐलान भी किया है।

नायब सिंह सैनी ने ये ऐलान पंचकूला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर किए है। इसके साथ ही सीएम ने आनलाइन माध्यम से प्रदेश में 44 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन और बाल भवन चरखी दादरी का शिलान्यास भी किया।

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग

इसके साथ ही सीएम ने घरेलू हिंसा शिकायत पंजीकरण और निगरानी के लिए पोर्टल, आपकी बेटी-हमारी बेटी के लिए एमआईएस पोर्टल और एसएनपी मांग और आपूर्ति पोर्टल की भी शुरुआत की।

Free Benefit Camp:Public welfare camps to begin on June 16; find out when and where to avail the benefits.
Free Benefit Camp: 16 जून से शुरू होंगे जनकल्याण शिविर, जानें कब और कहां मिलेगा लाभ
About the Author