Haryana Crime News: हरियाणा के झज्जर में जेठ ने कुल्हाड़ी से काटी महिला की गर्दन, पकड़े जाने के डर से खुद पिया जहर

Haryana Crime News: हरियाणा के झज्जर में देर रात एक महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप महिला के जेठ पर लगा है। जैसे ही पुलिस महिला के शव को सिविल अस्पताल लेकर पहुंची तो ...

Haryana Crime News: हरियाणा के झज्जर में देर रात एक महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप महिला के जेठ पर लगा है। जैसे ही पुलिस महिला के शव को सिविल अस्पताल लेकर पहुंची तो जेठ ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई और उसे आनन-फानन में सिविल अस्पताल लाया गया। हालांकि, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया गया।

जानकारी मुताबिक, यह पूरी घटना झज्जर की प्रिया कॉलोनी की है। यहां रहने वाले बलबीर और उसके भाई राजबीर के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार रात को भी प्रॉपर्टी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

आरोप है कि थोड़ी ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि अपनी भाई की पत्नी पर जेठ राजबीर ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे सुनीता की मौके पर मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

 

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग

About the Author