हरियाणा: सरकारी स्कूलों के 1000 छात्रों को नासा- इसरो की सैर का मिलेगा मौका

सरकार के इस फैसले से अक्टूबर में होने वाले ओलंपियाड में सरकारी स्कूल के बच्चों को भी आगे आने का अवसर प्राप्त होगा. ओलंपियाड विजेता छात्रों को छात्रवृत्ति के रूप में पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. LLM Admission 2026: IGU ...

सरकार के इस फैसले से अक्टूबर में होने वाले ओलंपियाड में सरकारी स्कूल के बच्चों को भी आगे आने का अवसर प्राप्त होगा. ओलंपियाड विजेता छात्रों को छात्रवृत्ति के रूप में पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

LLM Admission 2026: IGU Meerpur releases new merit list and counselling date.
LLM Admission 2026: IGU मीरपुर की नई मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग डेट जारी

बता दें कि सीएम मनोहर लाल ने बजट पेश करते समय कहा था कि अध्ययन का उच्च स्तर प्राप्त करने और प्रतिस्पर्धा में सुधार के लिए सरकार का 8वीं से 12वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए विषयवार ओलंपियाड करने का प्रस्ताव है. भौतिकी और गणित में उच्च स्थान हासिल करने वाले छात्रों को राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन (नासा) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) जैसे प्रख्यात विज्ञान संस्थानों में एक्सपोजर विजिट पर भेजा जाएगा.

राष्ट्र में बहुत सारी संस्थाएं ओलंपियाड का आयोजन करवाती है लेकिन उसमें महंगी फीस जमा करवाकर प्राइवेट स्कूलों के छात्र ही भाग लेते हैं. फीस के अभाव में सरकारी स्कूलों के छात्र भाग नहीं ले पाते थे और ओलंपियाड में सभी पॉजिशन प्राइवेट स्कूलों के छात्र ही हासिल करते हैं. इससे जहां सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र हतोत्साहित होते थे तो साथ ही यह संदेश भी जाता था कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र में इस स्तर की काबिलियत नहीं है, जबकि उनकी भागीदारी ही नहीं हो पाती थी. इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूलों के लिए ओलंपियाड का गठन किया जा रहा है. जहां छात्रों को पहले तैयारी करवाई जाएगी और अभ्यास के चरण भी होंगे, ताकि पहली बार भागीदारी करने को लेकर छात्रों के मन में किसी प्रकार का संकोच न रहे.

JNV Class 6 Admission 2027: Apply by July 31 | PM SHRI Navodaya Vidyalaya Naichana, Rewari
JNV Class 6 Admission 2027: 31 जुलाई तक करें आवेदन , पीएम श्री नवोदय विद्यालय नैचाना रेवाड़ी

पुरस्कार राशि से किया जाएगा सम्मानित

भौतिक विज्ञान और गणित विषय में राज्य में उच्चतम रैंक पर आने वाले 22 छात्रों को नासा की यात्रा करने के लिए USA भेजा जाएगा. साइंस के 1000 छात्रों को इसरो संस्थान में भ्रमण के लिए भेजा जाएगा. अन्य विषयों के राज्य स्तरीय विजेताओं को 5 लाख, 3 लाख और 2 लाख रुपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा.

Tree plantation program organized at Lisana Polytechnic under the 'A Tree in Mother's Name' campaign.
Rewari News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लिसाना पॉलीटेक्निक में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

About the Author