किसान रबी सीजन की फसलों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 31 तक कराएं बीमा

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने किसानों को जागरूक करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों की फसलों को विभिन्न आपदाओं से सुरक्षा देकर किसानों को आर्थिक आजादी दी जा रही है। सरकार ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने ...

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने किसानों को जागरूक करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों की फसलों को विभिन्न आपदाओं से सुरक्षा देकर किसानों को आर्थिक आजादी दी जा रही है। सरकार ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया हुआ है। किसान इस योजना से जुड़कर अपनी फसलों को बीमा रूपी सुरक्षा कवच पहनाएं। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत किसानों की फसलों से जुड़े हुए जोखिमों की वजह से होने वाली भरपाई का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि किसान 31 दिसंबर 2022 तक अपनी फसलों का बीमा करवा सकते हैं।

गेहूं, जौ, चना, सरसों की फसलें इस योजना के लिए अधिसूचित :

Free Benefit Camp:Public welfare camps to begin on June 16; find out when and where to avail the benefits.
Free Benefit Camp: 16 जून से शुरू होंगे जनकल्याण शिविर, जानें कब और कहां मिलेगा लाभ

डीसी गर्ग ने बताया कि रबी सीजन की गेहूँ, जौ, चना, सरसों की फसलें इस योजना के लिए अधिसूचित की गई है। योजना के तहत स्थानीय आपदा, फसल बुआई से कटाई तथा कटाई के बाद के नुकसान को बीमित जोखिम में शामिल किया गया है।

जरुरी दस्तावेज

Digital Governance: New online module for government housing allotment in Chandigarh
Digital Governance: चंडीगढ़ में सरकारी आवास आवंटन के लिए नया ऑनलाइन मॉड्यूल, प्रक्रिया होगी अधिक पारदर्शी

उन्होंने कहा कि योजना के तहत फसल का बीमा करवाने के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता संख्या, भूमि एवं फसल बुआई संबंधित दस्तावेज आवश्यक है। किसान अधिक जानकारी के लिए फसल बीमा पोर्टल, नजदीकी बैंक शाखा, कृषि ऋण समिति या जन सेवा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी
About the Author