Haryana: हरियाणा के स्कूल में शराबी अभिभावक का तांडव, धारदार हथियार से प्रधानाचार्य पर किया हमला

Haryana News: हरियाणा में यमुनानगर के छौली गांव स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को एक अभिभावक के नशे में धुत होकर स्कूल में घुसने से हड़कंप मच गया। आरोपी ने धारदार हथियार से प्रधानाचार्य पर हमला करने की कोशिश ...

Haryana News: हरियाणा में यमुनानगर के छौली गांव स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को एक अभिभावक के नशे में धुत होकर स्कूल में घुसने से हड़कंप मच गया। आरोपी ने धारदार हथियार से प्रधानाचार्य पर हमला करने की कोशिश की और उनकी गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। हालांकि, आरोपी को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पकड़ लिया।

जानें पूरा मामला

Drunk parent creates mayhem in Haryana school

आरोपी जसविंदर का बेटा इसी स्कूल में पढ़ता है। बताया गया कि वह शराब के नशे में स्कूल पहुंचा और उसने प्रधानाचार्य को जान से मारने की कोशिश की। जसविंदर ने धारदार हथियार से प्रिंसिपल पर हमला करने की कोशिश की और इसके बाद उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। इस हमले से बच्चों में डर का माहौल बन गया।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

टीचर संजीव कुमार ने कहा कि घटना के तुरंत बाद प्रिंसिपल ने पुलिस को सूचित किया, और पुलिस की टीम ने आरोपी को घटनास्थल पर ही पकड़ लिया।

शिक्षकों का कहना है कि आरोपी जसविंदर पहले भी कई बार स्टाफ को धमका चुका था। उसने कई बार स्कूल में अपने बेटे को लेकर विवाद किए थे, लेकिन इस बार उसकी हरकतें ज्यादा गंभीर हो गईं, जिससे स्कूल में एक भय का वातावरण बन गया है।

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Free Benefit Camp:Public welfare camps to begin on June 16; find out when and where to avail the benefits.
Free Benefit Camp: 16 जून से शुरू होंगे जनकल्याण शिविर, जानें कब और कहां मिलेगा लाभ
About the Author