Corona Update: आज 108 नए मरीज मिलें , 94 ठीक हुए , आज एक और मरीज की मौत

Corona Update: आज 108 नए मरीज मिलें , 94 ठीक हुए , आज एक और मरीज की मौत रेवाड़ी, 5 नवंबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक ...

Corona Update: आज 108 नए मरीज मिलें , 94 ठीक हुए , आज एक और मरीज की मौत

Corona Update: आज 108 नए मरीज मिलें , 94 ठीक हुए , आज एक और मरीज की मौत
रेवाड़ी, 5 नवंबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 95099 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 8164 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 7427 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 39 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 698 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 86437 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 498 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।  उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 698 एक्टिव केस हैं, इनमें 37 विभिन्न अस्पतालों में व 4 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 657 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

Rewari Health News: Preparations underway to grant quality certification to all hospitals in the district by December.
Rewari Health News: जिले के सभी अस्पतालों को दिसंबर तक Quality Certification देने की तैयारी

सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार वीरवार को जिले से संबंधित 108 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 68 रेवाड़ी शहर, 11 धारूहेड़ा, 7 बावल,  4 बालियार खुर्द, 3 कोसली, 2 गुडियानी, तथा एक-एक केस भाकली, बिठवाना, भाड़ावास, मालियावास, धामलावास, निगानियावास, गोकलगढ, लिसाना, नयागांव, निमोठ, सांझरपुर, हालूहेड़ा व जखाला से संबंधित हैं। वीरवार को जिले से संबंधित 94 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 48 रेवाड़ी शहर, 17 धारूहेड़ा, 9 जाटूसाना, 8 बावल, 3 बोडिया कमालपुर, 2-2 जाट सायरवास, सुमाखेड़ा, निमोठ तथा एक-एक केस हरजीपुर, एसपी रेजीडेंट व लाखनौर से संबंधित हैं।

जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

Rewari News: Health Minister Aarti Rao flagged off 30 ambulances.
Rewari News: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने 30 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

About the Author