Haryana News : गुरुग्राम की लाइफलाइन एसपीआर रोड को बनाया जाएगा एलिवेटेड, रेवाडी एम्स पर 308 करोड़ रुपये से बनेगा फुल ट्रंपेट इंटरचेंज : राव इंद्रजीत

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को चंडीगढ़ सचिवालय में बैठक हुई जिसमें गुरुग्राम, रेवाड़ी व नारनौल के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह विशेष रूप से मौजूद थे। बैठक में ...

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को चंडीगढ़ सचिवालय में बैठक हुई जिसमें गुरुग्राम, रेवाड़ी व नारनौल के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह विशेष रूप से मौजूद थे।

बैठक में गुरुग्राम के एनएच 48 से वाटिका चौक तक व वाटिका चौक से घाटा तक बनने वाले एसपीआर रोड के निर्माण पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में राव ने पक्ष रखा कि घाटा से पानी का बहाव बादशाहपुर की ओर है इसलिए इस पूरे रोड को एलिवेटेड बनाया जाए ताकि बरसात के दिनों में भी निर्बाध ट्रैफिक इस रोड पर चलता रहे।

 

Train Cancelled News: Several trains, including the Jodhpur-Hadapsar service, cancelled due to landslides; routes of these trains diverted.
Train Cancelled News: भूस्खलन के कारण जोधपुर-हडपसर समेत कई ट्रेनें रद्द, इन ट्रेनों का बदला रूट

बैठक में मौजूद मुख्यमंत्री के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी राजेश खुल्लर ने भी सुझाव दिया कि गुरुग्राम की यातायात दबाव को देखते हुए इस रोड को एलिवेटेड बनाना ही भविष्य के लिए अच्छा रहेगा बैठक में इस रोड अनेक चौराहों पर अंडरपास बनाने पर भी विस्तृत चर्चा की गई, जो कि एलिवेटेड रोड के नीचे से जा रहे यातायात को निर्बाध रूप से एक से दूसरी ओर कनेक्ट करेंगे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि एनएच 48 से वाटिका चौक तक एलिवेटेड हाईवे के निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर आम किए जाएंगे। वहीं वाटिका चौक से घाटा रोड तक को एलिवेटेड बनाने के लिए नई डीपीआर बनाकर तीन माह के भीतर टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बैठक में यह भी चर्चा की गई कि इस रोड के निर्माण इस समय सीमा तय कर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी कि समय सीमा में निर्माण पूरा हो।

बैठक में माजरा रेवाड़ी एम्स को नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए बनने वाले फुल ट्रंपेट इंटरचेंज के निर्माण पर भी चर्चा की गई जिसे बैठक में मंजूर कर दिया गया। बैठक में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि बरसात के दिनों में अंडरपास पानी से भर जाते हैं और एम्स में गंभीर मरीजों को आना- जाना होता है। इसलिए एम्स को नेशनल हाईवे रेलवे लाइन को पार करने के लिए ट्रंपेट इंटरचेंज का बनाना ही आवश्यक है।

Indian Army CEE 2026 Result: List of selected candidates released; candidates from 4 districts, including Rewari, can download their admit cards.
Indian Army CEE 2026 Result: चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, Rewari समेत 4 जिलों के अभ्यर्थी डाउनलोड करें Admit Card

 

बैठक में मौजूद रेवाड़ी एम्स के निदेशक डॉ डीएन शर्मा ने भी सरकार को बताया कि एम्स निर्माण के दौरान हरियाणा सरकार के साथ हुए समझौते में ट्रंपेट इंटरचेज निर्माण के बारे में कहा गया था। निर्माणाधीन माजरा रेवाड़ी एम्स मे जल्द ओपीडी शुरू करने के लिए बिजली के अलग फीडर निर्माण व पीने के पानी की योजना को भी जल्द मंजूरी देने इसके निर्माण पर चर्चा की गई।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव सुधीर राजपाल ने कहा कि एम्स में 11 केवी के अलग फीडर के लिए एवं नहरी पानी उपलब्ध कराने के लिए करीब 22 करोड़ रुपये की मंजूरी हरियाणा सरकार की ओर से दी जानी है। मुख्यमंत्री श्री सैनी ने बैठक में मौजूद हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को निर्देश दिए कि माजरा एम्स में बिजली व पानी के प्रबंध के लिए पैसों की मंजूरी एक सप्ताह के भीतर कर दी जानी चाहिए।

PM Narendra Modi to flag off the country's first hydrogen train; virtual event in Rewari tomorrow.
देश की पहली Hydrogen Train को PM Narendra Modi दिखाएंगे हरी झंडी | Rewari में Virtual कार्यक्रम कल

बैठक में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने नारनौल के नसीबपुर में बनने वाले वार मेमोरियल के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि करीब दस वर्ष पूर्व इसके निर्माण की घोषणा की गई थी लेकिन अभी तक निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वार मेमोरियल के निर्माण सम्बन्धी सभी बाधाओं को जल्द से जल्द दूर किया जाए। अधिकारियों ने कहा कि दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक वार मेमोरियल के निर्माण के टेंडर देने की प्रक्रिया अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

About the Author