Rewari: मधुमक्खी पालक को बंधक बनाकर लूटपाट करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Rewari: उप पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी संजीव बल्हारा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बिहार के पटराहा निवासी बीरबल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गुरावड़ा की चांदबाई धर्मशाला में मधुमक्खियों के 250 डिब्बे रखे हुए हैं। दिनांक ...

Rewari: उप पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी संजीव बल्हारा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बिहार के पटराहा निवासी बीरबल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गुरावड़ा की चांदबाई धर्मशाला में मधुमक्खियों के 250 डिब्बे रखे हुए हैं। दिनांक 23/24 की रात को वह धर्मशाला में सोया था। आधी रात को वहां आए चार-पांच लोगों ने उसे चारपाई पर ही रस्सी से बांध दिया।

इसके बाद वह उसे उठाकर दूर खेतों में ले गए और उसका मोबाइल फोन व मधुमक्खियों के 40 डिब्बे लूट कर ले गए। जिस सूचना पर थाना रोडहाई में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की गम्भीरता को देखते हुए जांच अपराध शाखा-III रेवाड़ी इंचार्ज उप निरीक्षक विद्या सागर के नेतत्व में गठित टीम को दी गई। जो इस मामले में अपराध शाखा-III रेवाड़ी पुलिस ने एक आरोपी रासिद को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

पुलिस द्वारा आरोपी को पेश अदालत कर पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author