Haryana: हरियाणा की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 28,484 स्मार्ट फोन खरीद को मिली मंज़ूरी

Haryana: महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उच्च अधिकार प्राप्त खरीद कमेटी के माध्यम से महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन (smartphone) देने की ...

Haryana: महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उच्च अधिकार प्राप्त खरीद कमेटी के माध्यम से महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन (smartphone) देने की परियोजना को मंजूरी दे दी है।

राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 28,484 स्मार्ट फोन (smartphone) खरीदे जाएंगे जिसके लिए 28 करोड़ 19 लाख रुपये के बजट को मंज़ूरी मिल गई है। अगले तीन महीने के अंदर प्रक्रिया को पूरा करते हुए कार्यकर्ताओं को फोन दे दिए जाएंगे। स्मार्टफोन (smartphone) चलाने के लिए दो सप्ताह की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

फोन के लिए सिम विभाग की ओर से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फोन में पोषण ट्रैकर और बाल संवर्धन एप के ज़रिए नौनिहालों की स्थिति पर नजर रहेगी। नवजात शिशुओं से लेकर छह साल तक के बच्चों तक और गर्भवती महिलाओं से लेकर दूध पिलाने वाली माताओं तक का सारा डाटा पोषण ट्रैकर एप पर मिलेगा।

पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से कुपोषण जैसी गंभीर बीमारियों की भी मैपिंग की जा रही है। वहीं बाल संवर्धन एप से जीरो से पांच साल तक के बच्चों का दुबलापन, ठिगनापन और अति कम वजन यह तीन तरह के कुपोषण की जांच की जा रही है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author