Haryana: हरियाणा में भाजपा नेता से 36 लाख की साइबर ठगी, शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर फंसाया

Haryana News: हरियाणा में रेवाड़ी जिले से एक चौंकाने वाला साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक फर्नीचर व्यापारी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता धीरज शर्मा से शेयर बाजार में भारी मुनाफे का झांसा देकर करीब ...

Haryana News: हरियाणा में रेवाड़ी जिले से एक चौंकाने वाला साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक फर्नीचर व्यापारी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता धीरज शर्मा से शेयर बाजार में भारी मुनाफे का झांसा देकर करीब 36 लाख रुपए की ठगी की गई।

धीरज शर्मा, जो जांगिड़ समाज के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी हैं और भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश सचिव रह चुके हैं, ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर मार्केट में निवेश संबंधित एक विज्ञापन देखा था। इसके बाद 19 जुलाई को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से एक अज्ञात नंबर से संपर्क किया गया।

Indian Army CEE 2026 Result: List of selected candidates released; candidates from 4 districts, including Rewari, can download their admit cards.
Indian Army CEE 2026 Result: चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, Rewari समेत 4 जिलों के अभ्यर्थी डाउनलोड करें Admit Card

ठगों ने खुद को विशेषज्ञ ब्रोकर बताते हुए उन्हें निवेश के टिप्स दिए और शेयर मार्केट में बड़ा मुनाफा होने का लालच देकर विभिन्न बैंक खातों में पैसे जमा करवाए।

शिकायतकर्ता धीरज शर्मा ने बताया कि एक महीने के अंदर साइबर अपराधियों ने उनसे कुल 36,18,080 रुपए ऐंठ लिए। बाद में उनके नाम से बनाए गए एक वर्चुअल अकाउंट में 4 करोड़ रुपए का लाभ दिखाया गया। जब उन्होंने उस खाते से 45 लाख रुपए निकालने की कोशिश की, तो ट्रांजेक्शन असफल रहा।

PM Narendra Modi to flag off the country's first hydrogen train; virtual event in Rewari tomorrow.
देश की पहली Hydrogen Train को PM Narendra Modi दिखाएंगे हरी झंडी | Rewari में Virtual कार्यक्रम कल

जब उन्होंने इस बारे में ठगों से बात की, तो उन्हें बताया गया कि पैसे निकालने के लिए पहले ₹35 लाख रुपए टैक्स देना होगा। इस पर धीरज को ठगी का शक हुआ। उन्होंने कई बार प्रयास किया लेकिन जब रकम नहीं निकली, तो अंततः पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

साइबर थाना रेवाड़ी के जांच अधिकारी एएसआई संदीप कुमार ने जानकारी दी कि धीरज शर्मा की शिकायत पर 23 अगस्त को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस फिलहाल ठगों के बैंक खातों और कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है।

Char Dham Yatra 2026: Online registration, helicopter booking, and essential rules – complete information.
Char Dham Yatra 2026: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, हेलीकॉप्टर बुकिंग और जरूरी नियम, पूरी जानकारी

About the Author