Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार पवन सिंह के ‘लहंगवा रंगब’ गाने ने मचाया तहलका, आस्था सिंह के साथ किया रोमांस

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर से अपने शानदार गाने से धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। उनका नया होली गाना “लहंगवा रंगब” रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा चुका है। गाने ...

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर से अपने शानदार गाने से धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। उनका नया होली गाना “लहंगवा रंगब” रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा चुका है। गाने में पवन सिंह और आस्था सिंह की जोड़ी को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है। दोनों का रोमांटिक डांस और केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

इस गाने को 7.1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जो इस गाने की पॉपुलैरिटी का साफ संकेत है। गाने में होली की मस्ती और रंगों का बेहतरीन अंदाज देखने को मिलता है। पवन सिंह के साथ-साथ शिवानी सिंह की आवाज भी गाने में है, और आशुतोष तिवारी ने इसके बोल लिखे हैं।

Rewari crime: 2 more accused arrested in murderous attack on Sarpanch representative
Rewari Crime: सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 दबोचे

पवन सिंह, जो पहले भी कई हिट गानों और फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों में राज कर चुके हैं, इस गाने के जरिए फिर से साबित कर रहे हैं कि वह भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। उनके गाने हमेशा ही सुपरहिट होते हैं, और इस बार भी उनके फैन्स उन्हें भरपूर प्यार दे रहे हैं।

rewari news
रेवाड़ी: VB-G RAM G Bill को वंदना पोपली ने बताया ऐतिहासिक, कहा- मनरेगा के नाम पर कांग्रेस ने चलाया था भ्रष्टाचार का तंत्र

पवन सिंह की फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने “देवरा बड़ा सतावेला”, “सनम तेरी कसम”, “सत्या”, “तबादला”, “धड़कन”, “लोहा पहलवान” जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है।

Brutality in Rewari: Brutality against a 10-month-old girl
Rewari में दरिंदगी: 10 माह की बच्ची से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार
About the Author