Rewari Police Encounter: बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चली गोलियाँ , दोनों बदमाशों पर 2 दर्जन से अधिक मामले दर्ज

Rewari Police Encounter: प्रदेश में अपराध एवं संगठित आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत हरियाणा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। अपराधियों के खिलाफ जारी प्रभावी कार्रवाई के क्रम में रेवाड़ी पुलिस ने ...

Rewari Police Encounter: प्रदेश में अपराध एवं संगठित आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत हरियाणा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। अपराधियों के खिलाफ जारी प्रभावी कार्रवाई के क्रम में रेवाड़ी पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो कुख्यात एवं वांछित बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में वे घायल हो गए। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, खाली कारतूस एवं वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। ये दोनों आरोपी 24 से अधिक संगीन मामलों में वांछित हैं।

 अपराध पर कड़ा प्रहार, नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : डीजीपी अजय सिंघल

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल, आईपीएस ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार का स्पष्ट लक्ष्य प्रदेश को अपराध मुक्त बनाना है। इसी दिशा में हरियाणा पुलिस अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी संकल्प के अनुरूप हरियाणा पुलिस अपराधियों के विरुद्ध पूरी दृढ़ता, आधुनिक तकनीक और प्रभावी रणनीति के साथ लगातार कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने कहा कि पुलिस पर हमला करने या कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी अपराधी के साथ कानून के दायरे में रहते हुए पूरी सख्ती से निपटा जाएगा। डीजीपी ने इस सफल अभियान में शामिल पूरी पुलिस टीम के साहस, त्वरित निर्णय क्षमता और रणनीतिक कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अपराधियों के मन में कानून का भय स्थापित करने के लिए पूरी दृढ़ता के साथ कार्य करती रहेगी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

 पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, बुलेटप्रूफ जैकेट बनी सुरक्षा कवच

रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए धारूहेड़ा की टीम को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली। उन्होंने बताया कि गत 28 जून की रात गांव बखापुर निवासी रतिराम उर्फ रतिया गुर्जर के घर पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले दो मुख्य आरोपी फरार चल रहे थे।

विश्वसनीय सूचना मिलने पर सीआईए धारूहेड़ा पुलिस टीम ने साबी रेलवे पुलिया के समीप नाकाबंदी की। रात्रि लगभग साढ़े दस बजे पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवारों को रुकने का संकेत दिया, लेकिन आरोपियों ने बैरिकेड में टक्कर मारते हुए पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली एसआई फकरुदीन की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उनकी जान बच गई। इसके बाद आरोपी खेतों की ओर भागने लगे और लगातार पुलिस पर गोलियां चलाते रहे। एक गोली निरीक्षक योगेश हुड्डा के कान के बेहद निकट से गुजर गई, जबकि एसआई प्रदीप कुमार भी बाल-बाल बचे।

आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई, दोनों आरोपी घायल होकर गिरफ्तार

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

लगातार फायरिंग के बीच पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली आरोपी मोहन सोनी के दाहिने पैर तथा दूसरी गोली आरोपी गोविंद उर्फ झम्मन के बाएं पैर में लगी। घायल होने के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। उन्हें पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।

 दो अवैध पिस्टल और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, खाली खोल तथा वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों के विरुद्ध थाना कसौला में सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पर जानलेवा हमला करने, अवैध हथियार रखने सहित विभिन्न धाराओं के तहत नया मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

24 से अधिक संगीन मामलों में वांछित हैं दोनों आरोपी

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहन सोनी निवासी गांव बोलनी तथा गोविंद उर्फ झम्मन निवासी गांव जोखावास, जिला खैरथल-तिजारा (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों के विरुद्ध हरियाणा एवं राजस्थान में हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, लूट, डकैती, रंगदारी, चोरी तथा आर्म्स एक्ट सहित 24 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें गोविंद के विरुद्ध 16 तथा मोहन सोनी के विरुद्ध 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

About the Author