Rewari Accident: गढ़ी बोलनी रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

Rewari Accident: रेवाड़ी-गढ़ी बोलनी रोड पर डवाना-लालपुर स्थित नहर के पास शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी ...

Rewari Accident: रेवाड़ी-गढ़ी बोलनी रोड पर डवाना-लालपुर स्थित नहर के पास शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक की बाइक अचानक असंतुलित होकर फिसल गई, जिसके बाद वह सड़क पर गिर पड़ा और पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

घटनास्थल से गुजर रहे एक राहगीर ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण बाइक सवार का संतुलन बिगड़ा, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क का निर्माण कुछ समय पहले ही हुआ था, लेकिन दुर्घटनास्थल के पास सड़क की स्थिति खराब है। साथ ही, वहां बने स्पीड ब्रेकर पर सफेद पट्टियां (रोड मार्किंग) भी नहीं लगी हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा सड़क की स्थिति, वाहन की गति, चालक की चूक या किसी अन्य कारण से हुआ।

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari
About the Author